नयी दिल्ली 05 फरवरी (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने दावा किया है कि दिल्ली में डबल इंजन की सरकार बनेगी।
श्री सचदेवा ने बुधवार को कहा, “कई वर्षों का संघर्ष आज खत्म होगा। दिल्ली में डबल इंजन की सरकार बनेगी और विकसित दिल्ली बनाने के लिए आज दिल्ली की जनता वोट करेगी।”
उन्होंने कहा, “दिल्ली में जिस तरह श्री अरविंद केजरीवाल अपनी हार को निश्चित मानकर गुंडागर्दी कर रहे हैं, वह निंदनीय है। कल रात हमने देखा कि दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी का सहयोगी 05 लाख रुपये के साथ पकड़ा गया। आप समझ सकते हैं कि आम आदमी पार्टी का चरित्र क्या है।”
