आधार लिंक नहीं तो अगले माह पड़ेंगे वेतन के लाले

समग्र आईडी मैप करवाना भी अनिवार्य, कलेक्टर ने जारी किए आदेश

शाजापुर: अब स्कूली विद्यार्थियों को ही नहीं बल्कि शासकीय कार्यालयों में नियमित रूप से सेवाएं दे रहे कर्मचारियों को भी अपना आधार लिंक और समग्र आईडी मैप करवाना अनिवार्य है. ऐसा नहीं करने पर कर्मचारियों को वेतन नही मिल पाएगा. इस संबंध में कलेक्टर द्वारा भी लिखित में आदेश जारी किए गए हैं. इस आदेश के बाद अब कर्मचारियों द्वारा शासकीय कार्य के साथ साथ अब आधार लिंक करवाने के लिए दस्तावेज खंगाल रहे हैं.

शासकीय कर्मचारियों को अब अपने वेतन की चिंता सताने लगी हैं, क्योंकि अब उन्हें अपना आधार लिंक करवाना अनिवार्य कर दिया गया है. वहीं उन्हें अपनी समग्र आईडी को भी स्कूली विद्यार्थियों की तरह मैप करवाना होगी. जिस कर्मचारी, अधिकारी द्वारा आधार लिंक नहीं होगा उसे अगले माह वेतन से हाथ धोना पड़ सकता है. यही वजह है कि अधिकारी कर्मचारी कोषालय कार्यालय मेें ज्यादा नजर आने लगे हैं. वहीं कार्यालय के बाद कर्मचारी अपने दस्तावेजों को भी सहेजने में लगे हुए हैं.
जन्म प्रमाण पत्र भी अनिवार्य
कई कर्मचारी ऐसे हैं जिनका आधार कार्ड अपडेट नहीं है, जिसमें जन्म तारीख के नाम पर केवल वर्ष का उल्लेख है. ऐसे में आधार अपडेशन में परेशानी हो रही है, जिसके लिए जन्म प्रमाण पत्र होना जरूरी है. जिसके चलते अधिकारी, कर्मचारी अपने जन्म प्रमाण पत्र या तो बनवा रहे हैं या इसके लिए पुराने दस्तावेज खंगाल रहे हैं. जिसके बिना आधार अपडेट नहीं हो रहा है और आधार अपडेट न होने के कारण लिंक में परेशानी आ रही है.

28 फरवरी के पहले करना होगा आदेश का पालन

आधार लिंक और समग्र आईडी मैप के लिए कलेक्टर द्वारा भी लिखित में आदेश जारी किए गए हैं. जिन्हें 28 फरवरी तक का समय दिया गया है. इस समय सीमा में सभी नियमित अधिकारी कर्मचारियों को यह कार्य पूरा करना होगा. इस समय सीमा के बाद जिन लोगों द्वारा आधार लिंक या समग्र आईडी मैप नहीं करवाई जाएगी उन्हें वेतन मिलने में परेशानी आ सकती है.

दूसरे चरण में संविदा और दैवेभो की बारी

फिलहाल यह आदेश नियमित कर्मचारियों के लिए जारी किए गए हैं. इसके दूसरे चरण में शासकीय कार्यालयों में कार्यरत संविदा, दैवेभो कर्मचारियों को भी अपने आधार लिंक और समग्र आईडी मैप करवाने के बाद ही वेतन मिल सकेगा. अधिकारियों ने बताया कि इसके लिए भी जल्द आदेश जारी होगा. जानकारी के अनुसार 6 हजार 870 में से 5 हजार 224 नियमित अधिकारी कर्मचारियों द्वारा काम पूरा किया जा चुका है.

इनका कहना है
कलेक्टर साहब द्वारा लिखित में आदेश जारी कर सभी को अपना आधार लिंक और समग्र आईडी मैप के लिए कहा गया है. करीब 76 प्रतिशत कर्मचारियों के डाटा कम्पलिट हो चुके हैं. शेष अधिकारी कर्मचारियों द्वारा भी यह काम पूरा कर लिया जाएगा. संभावना है 15 फरवरी तक सभी अधिकारियों.कर्मचारियों का डाटा कम्पलिट हो जाएगा और वेतन वितरण में परेशानी नहीं होगी.
– जीएल गुवाटिया, वरिष्ठ जिला कोषालय अधिकारी, शाजापुर

Next Post

दिल्ली बीजेपी ऑफिस पहुंचे जेपी नड्डा

Wed Feb 5 , 2025
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दिल्ली भाजपा कार्यालय पहुंचे. यहां बने मॉनिटरिंग सेंटर से वह दिल्ली की हर विधानसभा क्षेत्र में मतदान का जायजा ले रहे हैं. वह बूथ अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं से भी फीडबैक ले रहे हैं. Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।