जिले में 12 केन्द्रों में होगी पीएससी की प्रारंभिक परीक्षा

नवभारत न्यूज

रीवा, 4 फरवरी, मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की वर्ष 2025 की प्रारंभिक परीक्षा 16 फरवरी को आयोजित की जा रही है. परीक्षा को लेकर जिले में 12 केन्द्र बनाए गए है.

परीक्षा दो पालियों में प्रात: 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक एवं दोपहर 2.15 बजे से शाम 4.15 बजे तक आयोजित की जाएगी. इस संबंध में परीक्षा प्रभारी एवं संयुक्त कलेक्टर पीके पाण्डेय ने बताया कि रीवा जिले में प्रारंभिक परीक्षा के लिए 12 परीक्षा केन्द्र राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा निर्धारित किए गए हैं. इनमें गवर्मेंट हायर सेकण्डरी स्कूल नम्बर एक एवं दो धोबिया टंकी, टीआरएस कालेज, शासकीय कन्या हाईस्कूल पाण्डेन टोला, शासकीय पीके कन्या हायर सेकण्डरी सीएम राइज स्कूल, शासकीय एसके कन्या हायर सेकण्डरी स्कूल फोर्ट रोड सहित अन्य विद्यालय शामिल हैं. इन संस्थाओं के प्राचार्यों को प्रारंभिक परीक्षा संपन्न कराने के लिए केन्द्राध्यक्ष बनाया गया है. संयुक्त कलेक्टर ने कहा है कि सभी केन्द्राध्यक्ष परीक्षार्थियों की निर्धारित संख्या के अनुसार परीक्षा केन्द्र में इनके बैठने की समुचित व्यवस्था करें. परीक्षा केन्द्र में पेयजल, साफ-सफाई तथा बिजली की नियमित आपूर्ति की भी व्यवस्था करें. परीक्षा केन्द्र में कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक पुलिस बल तैनात किया जाएगा. परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध करें.

Next Post

मां नर्मदा के अविरल प्रवाह ने प्रदेश को समृद्ध और खुशहाल बनाया: यादव

Tue Feb 4 , 2025
भोपाल, 04 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने माँ नर्मदा जयंती की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि माँ नर्मदा के अविरल प्रवाह ने मध्यप्रदेश को समृद्ध और खुशहाल बनाया है। मध्यप्रदेश की जीवन रेखा माँ नर्मदा का आशीर्वाद ऐसे ही […]

You May Like