ड्रीम स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में जिंक फुटबॉल अकादमी और गढ़वाल हीरोज की बड़ी जीत

नयी दिल्ली, 03 फरवरी, (वार्ता) ड्रीम स्पोर्ट्स चैंपियनशिप के दूसरे दिन सोमवार को हुए दो मुकाबलों में जिंक फुटबॉल अकादमी और गढ़वाल हीरोज एफसी ने बड़ी जीत दर्ज की।

आज यहां खेले गये पहले मैच में जिंक फुटबॉल अकादमी ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए 90 मिनट्स एफसी पर आठ गोल से जीत दर्ज की। मैच का मुख्य आकर्षण अनिकेत की हैट्रिक रही। अनिकेत ने 10वें, 47वें और 76वें मिनट में गोल किए। उनके साथी हिमेश ने दो गोल करके टीम को शुरुआत से लेकर आखिर तक हावी रखा।

दिन के दूसरे मुकाबले में गढ़वाल हीरोज एफसी ने नोएडा सिटी के खिलाफ 7-0 से शानदार जीत दर्ज की। मैच में आदिया ने दो गोल किए, जबकि टिकटाक ने 19वें, 23वें और 48वें मिनट में हैट्रिक लगाकर अपनीं प्रतिभा का प्रदर्शन किया। ज़ुआला और ब्रजेश ने गढ़वाल के लिए गोल करके रीजनल फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।

फाइनल मुकाबला गुरुवार को खेला जायेगा।

 

Next Post

सऊदी के शाह और सीरिया के अंतरिम राष्ट्रपति ने मुलाकात की

Mon Feb 3 , 2025
रियाद, 03 फरवरी (वार्ता) सऊदी के शाह एवं प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन सलमान अल सऊद और सीरिया के अंतरिम राष्ट्रपति अहमद अल-शरा ने रविवार को रियाद में द्विपक्षीय संबंधों और सीरिया में नवीनतम विकास पर समीक्षा के लिए एक दूसरे से मुलाक़ात की। सऊदी प्रेस एजेंसी ने बताया कि दोनों पक्षों […]

You May Like