राग-रंग महोत्सव में बहुरंगी प्रस्तुतियों ने खूब समाँ बाँधा

इंदौर। मीडियापल्टन ओपन माइक व सदाबहार सिंगर्स फैमिली के संयुक्त आयोजन राग-रंग महोत्सव में बहुरंगी प्रस्तुतियों ने श्रोताओं का दिल जीत लिया। इंदौर प्रेस क्लब में आयोजित समारोह में ओपन माइक की 65 से ज़्यादा महिलाओं ने रंगारंग प्रस्तुतियाँ दीं। रंगीले भारत की संस्कृति कश्मीर से कन्याकुमारी को विविध वेशभूषा में पेश किया।माधुरी दीक्षित के डांस गीतों का मेशप , कान्हा से शिकायत लोकगीत, पतियों की व्यथा का वेलेंटाइन क्वींस द्वारा हास्य स्किट , फ्यूजन नृत्य, धूम मचा ले गीतों से ठहाके लगवाए। कार्यक्रम में सदाबहार सिंगर्स फैमिली की युवा गायिका अहाना तकसंडे ने लंबी जुदाई गाने से दिल जीत लिया।साथ ही डॉक्टर सजल चंदा, बालकृष्णन, अमित सेठी,गौरव सक्सेना, प्रियंका आगवण,राजशेखर, आनंदू, राजीव परदेसी, गौरव नेगी,सुप्रीति चौधुरी,प्रभा भागवत, अनामिका गोरे, सचिन गोरे, संतोष कुंटे-संगीता कुंटे ने बॉलीवुड के सदाबहार गीत सुनाए।

Next Post

चोर गिरोह का पर्दाफाश, 10 बाइक जब्त

Mon Feb 3 , 2025
एक नाबालिग के साथ दो आरोपी गिरफ्तार लड़कियों को इम्प्रेस करने के लिए करते थेे चोरी नव भारत न्यूज इंदौर. खजराना पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एक नाबालिग के साथ दो आरपियों को गिरफ्तार किया है. गिरोह के सदस्यों से पुलिस ने चोरी की दस बाइक […]

You May Like