
जबलपुर। गोरा बाजार थाना क्षेत्र में एक बेकाबू कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटनाक्रम का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें कर काफी तेज रफ्तार से भागती हुई नजर आ रही है।
जानकारी के अनुसार रविवार-सोमवार की दरमियानी रात करीब 2:57 बजे कार क्रमांक एमपी 04 सीएफ 2022 बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई। कार 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ रही थी। हादसे में कार चालक घायल हो गया और कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
