
मंडला। राजकोट में चल रहे सीनियर बालिका वर्ग के एक दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट में मध्यप्रदेश सीनियर टीम में शामिल मंडला जिले की शुचि उपाध्याय ने पांच विकेट लेकर बड़ौदा टीम को बैक फुट में पहुंचा दिया और मध्यप्रदेश ने इस मैच में जीत दर्ज कर लिया है। बड़ौदा ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्र रक्षण का फैसला लिया जिसमें मध्यप्रदेश ने 238 रनों का लक्ष्य दिया जिसमें अनन्या दुबे का शतक और पूजा वस्त्रकार,संस्कृति गुप्ता की शानदार बल्लेबाजी रही। बड़ौदा की ओर से चौथे विकेट की 80 रनों की साझेदारी ने मध्यप्रदेश को थोड़ा परेशान किया किन्तु शुचि उपाध्याय की शानदार गेंदबाजी ने बड़ौदा को जीतने के रास्ते से बाहर कर दिया और महज सात ओवर में बड़ौदा के पांच विकेट झटक लिए। इस टूर्नामेंट में मंडला की शुचि ने अब तक 14 विकेट हासिल कर लिया है। महाकौशल क्षेत्र मंडला जिले की शुचि के इस प्रदर्शन पर डी सी ए मंडला के भीष्म द्विवेदी, अजय मिश्रा, इम्तियाज अली, निशांत झा, बसंत ठाकुर, अनिल सोनी, ललित जोशी, संजय बड़गियां,पंकज दुबे, अर्जुन भांडे,अक्षय चंद्रोल, मयंक अग्रवाल, शिवांशु तिवारी,फैजान खान आदि सभी खेल प्रेमियों ने बधाई दी है।
