नयी दिल्ली 31 जनवरी (वार्ता) प्रोफेशनल एकाउंटिंग संस्थाओं में से एक सीपीए ऑस्ट्रेलिया ने एसोसिएटेड चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ऑफ इंडिया (एसोचैम) के साथ साझेदारी की है।उद्योग की साझेदारियों को मजबूत बनाने और नॉलेज शेयरिंग की अपनी प्रतिबद्धता पर जोर देते हुए सीपीए ऑस्ट्रेलिया ने एसोचैम के साथ अपना गठबंधन मजबूत किया जिसका उद्देश्य विशेषज्ञता का आदान-प्रदान करना, क्षमता-निर्माण की पहलों को बढ़ावा देना, और प्रोफेशनल्स को फ्यूचर-रेडी स्किल्स के विकास के अवसर प्रदान करना है।
इस मौके पर सीपीए ऑस्ट्रेलिया के सीईओ क्रिस फ्रीलैंड ने कहा, ‘‘दुनिया की तीसरी सबसे पुरानी प्रोफेशनल एकाउंटिंग बॉडी होने के नाते सीपीए ऑस्ट्रेलिया प्रोफेशनल्स को आज के जटिल व्यवसायिक वातावरण में आगे बढ़ने के लिए टूल्स, ज्ञान, और वैश्विक दृष्टिकोण प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। एसोचैम के साथ इस पार्टनरशिप द्वारा हम इनोवेशन लाने, क्षमता निर्माण, और अगली पीढ़ी की प्रतिभाओं के लिए अवसरों का निर्माण करने के लिए काम करेंगे।”
उभरते हुए व्यवसायों और टेक्नोलॉजिकल ट्रेंड्स का ज्ञान बढ़ाने के अपने प्रयास के अंतर्गत सीपीए ऑस्ट्रेलिया ने एसोचैम के साथ गठबंधन में बिज़नेस टेक्नोलॉजी रिपोर्ट 2024 जारी की है।

