खुले में ढुल रहा कचरा

जबलपुर: स्वच्छता विभाग अव्वल आने की होड़ में जमीनीं व्यवस्थाएं भूल  चुका है। नगर प्रशासन एक ओर शहर को स्मार्ट सिटी बनाने में लगा है तो वहीं सडक़ों पर फैली गंदगी और अव्यवस्थाएं सारे दावे खोखले साबित कर रही है। दरअसल  शहर क ी सडक़ों पर कूड़े कचरे का फैलाव दिखाई देना आम बात हो गई है। आलम यह हो चला है कि अब इस कचरे का परिवाहन भी खुली गडिय़ों पर बिना तिरपाल के हो रहा है।

जिसके चलते सडक़ों पर जहां तहां कचरा फैल रहा है। शहर की सडक़े  साफ सुथरी होनी की बजाय और दूषित हो रही है। खुले में कचरे का परिवाहन करने वाली डोर टू डोर कचरा गाडिय़ों के पीछे चलने वाले आम नागरिकों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पीछे चलने वाले आम नागरिकों की आंखों एवं गाडिय़ों के अन्दर कचरा दाखिल हो रहा है। जिसके चलते उनको गंदगी एवं बदबू से दो चार होना पड़ता है।

Next Post

बेकाबू कार ने बुलेट सवार युवकों को कुचला

Tue Mar 12 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email जबलपुर: संजीवनी नगर  थाना क्षेत्र में एक बेकाबू कार ने बुलेट सवार युवकों को कुचल दिया। हादसे में दोनों युवक बुरी तरह घायल हो गए जिन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने रिपोर्ट […]

You May Like