पैनिक बटन बसों में नहीं, उस शीश महल में लगाना चाहिये था, जहां एक महिला से बदसलूकी हुयी: नड्डा

नयी दिल्ली 30 जनवरी (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने गुरुवार को महिला सुरक्षा को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला और कहा कि ‘आप’ की सरकार ने बसों में महिलाओं के लिये पैनिक बटन लगवाने का दावा किया, लेकिन पैनिक बटन बसों में नहीं, बल्कि उस शीशमहल में लगाने की जरूरत थी, जहां पर एक महिला का अपमान और उसके साथ बदसलूकी हुई।

श्री नड्डा ने कहा, “ आप’ की सरकार ने बसों में महिलाओं के लिये पैनिक बटन लगवाने का दावा किया, लेकिन यह 500 करोड़ रुपये का एक घोटाला निकला। क्या आपने किसी बस में पैनिक बटन देखा है?” उन्होंने कहा कि पैनिक बटन बसों में नहीं, बल्कि एक पैनिक बटन उस शीशमहल में लगाने की जरूरत थी, जहां पर एक महिला का अपमान और उसके साथ बदसलूकी हुई। ”

उन्होंने कहा, “ ये अपने आप को ‘कट्टर ईमानदार’ कहते थे, लेकिन ये इतने कट्टर ईमानदार निकले कि इनके मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, मंत्री और विधायकों को जेल जाना पड़ा। ये शिक्षा में बदलाव लाने की बात कहते थे, लेकिन इन्होंने हजारों करोड़ रुपए का शराब घोटाला कर दिया। भ्रष्टाचार में ये इतने डूबे हैं कि इन्होंने 2800 करोड़ रुपये का शराब घोटाला कर डाला। ”

उन्होंने कहा, “ मैंने कई लोगों को झूठ बोलते हुये देखा है, लेकिन केजरीवाल झूठ बोलने का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ चुके हैं। कोई केजरीवाल के बराबर झूठ नहीं बोल सकता है। ये झूठ बोलने की मशीन हैं। ”

उन्होंने कहा कि श्री केजरीवाल करते हैं, यमुना के जल में हरियाणा से जहर मिलाया गया। वह एक राज्य को दूसरे राज्य से लड़वाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने सवाल किया, “ क्या यह राष्ट्र विरोधी है या नहीं। पांच फरवरी उन लोगों को राजनीति से संन्यास लेने का दिन है, जो हरियाणा को दिल्ली से लड़वाने और लोगों में डर पैदा करते हैं।”

उन्होंने कहा कि श्री केजरीवाल ने पहले कहा था कि वह यमुना का पानी साफ करेंगे, लेकिन उन्होंने इसकी सफाई में 8000 करोड़ रुपये का घोटाला किया। आज भी यमुना के पानी में झाग दिखाई देता है।

 

Next Post

नगर निगम ने घंटाघर क्षेत्र से हटाया अतिक्रमण

Thu Jan 30 , 2025
  नवभारत न्यूज खंडवा। नगर निगम खंडवा द्वारा शहर में नागरिक सुविधाओं एवं यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के उद्देश्य से अतिक्रमण हटाने की मुहिम लगातार जारी है। इसी क्रम में गुरूवार को घंटाघर क्षेत्र में विशेष अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया,जिसमें लगभग 70-80 व्यापारियों द्वारा किए गए अवैध अतिक्रमण […]

You May Like