आज से फिर शुरू हो सकता है आंधी-बारिश का दौर

नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, बदलेगी मौसम की रंगत
 जबलपुर: एक पश्चिमी विक्षोभ पूर्वी ईरान और उससे लगे अफगानिस्तान पर बना हुआ है। इस मौसम प्रणाली के असर से उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। नए पश्चिमी विभोभ के असर से एक बार फिर मौसम की रंगत बदल सकती है और बादल छाने के साथ आंधी चलने, बारिश होने का दौर फिर से शुरू हो सकता है। मौसम विभाग ने भी चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग की माने तो जबलपुर समेत संभाला के जिलों में आज कहीं-कहीं बारिश होने के साथ अंधड़ चलने, हवाएं 30 से 40 किमी की रफ्तार से चलने के आसार है।
24 से लू चलने के आसार
आज से अप्रैल से मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है।  वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से जबलपुर जिले में आंधी के साथ बारिश की आशंका है। इसके अलावा  24 अप्रैल से गर्मी बढऩे और लू की भी आशंका जाहिर की जा रही है। इस दौरान तापमान में भी उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा।
 पारे मेें उतार-चढ़ाव, सूर्यदेव के तेवर उग्र
रविवार को सूर्यदेव ने दिनभर रौद्र रूप दिखायें। सुबह से सूर्यदेव तमतायें रहे। दिन चढ़ते ही सूर्यदेव के तेवर उग्र हो गए थे। बिना एसी, कूलर, पंखे के रहना मुश्किल रहा। अधिकतम तापमान लुढक़र 38.7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच। न्यूनतम तापमान चढक़र 26 डिग्री पर पहुंच गया जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक रहा। सुबह के वक्त आद्रता 34 और शाम को 18 प्रतिशत दर्ज की गई।  उत्तर-पश्चिमी हवाएं 5 से 6 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चली।

Next Post

जल निकासी की व्यवस्था नही होने से सड़क पर बहता है गंदा पानी

Mon Apr 22 , 2024
निरीक्षण के बाद जिम्मेदार बने मूकदर्शक, धूल और दुरगंध से रहवासी हो रहे परेशान सिंगरौली : नगर पालिका निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 42 बिलौंजी तेलियान के लोग नगर निगम की अजीबोगरीब कार्य प्रणाली से परेशान है। क्षेत्रीय नागरिकों ने बताया कि आचार्य संहिता में नाली निर्माण का कार्य हुआ। […]

You May Like