शनिवार को भी परीक्षा केन्द्र में पहुंचकर लिया जायजा
जबलपुर: रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के कुलगुरु द्वारा लगातार ही परीक्षा केंद्रों पर नजर रखे हुए हैं। जहां पर आयोजित की जा रही परीक्षाओं की सभी व्यवस्थाओं का भी जायजा ले रहे हैं। उसी क्रम में कुलगुरु प्रो. राजेश कुमार वर्मा द्वारा रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के नवयुग महाविद्यालय के परीक्षा केन्द्र में दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक द्वितीय पाली में आयोजित की जा रही एम.ए., एम.एससी, एम.काम, एवं एम.ए. एजुकेशन प्रथम सेमेस्टर 2024 की परीक्षाओं का औचक निरीक्षण किया गया। इस परीक्षा केन्द्र में लगभग 279 परीक्षार्थी उपस्थित थे। कुलगुरु ने उक्त परीक्षा केन्द्रों की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजय तिवारी उपस्थित रहे।
