
बड़वानी, (नवभारत)।
जिले की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता शालिनी तोमर को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय स्तर पर नई दिल्ली में सम्मानित किया जाएगा। कसरावद पुनर्वास क्रं. 3 परियोजना में कार्यरत शालिनी को गणतंत्र दिवस समारोह में विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। महिला एवं बाल विकास विभाग के सहायक संचालक अजय कुमार गुप्ता के अनुसार शालिनी ने अपने आंगनवाड़ी केंद्र को आदर्श केंद्र में परिवर्तित किया है। उन्होंने सरकार की कई कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समय पर लोगों तक पहुंचाने में सराहनीय भूमिका निभाई है। शालिनी की सबसे बड़ी उपलब्धि अपनी व्यक्तिगत पहल पर बच्चों और गर्भवती महिलाओं को ताजे फल और हरी सब्जियां उपलब्ध कराई। उनके प्रयासों ने आंगनवाड़ी केंद्र को समग्र विकास केंद्र के रूप में स्थापित किया है। महिला एवं बाल विकास विभाग की पहल के तहत मप्र के 15 जिलों से 15 विशेष अतिथियों और 15 सहयोगियों का भोपाल से दिल्ली रवाना हो चुका है।
