फिल्म दिल लागल दुपट्टा वाली से 2 का ट्रेलर रिलीज

मुंबई, (वार्ता) भोजपुरी सिनेमा के जानेमाने अभिनेता यश कुमार की आने वाली फिल्म दिल लागल दुपट्टा वाली से 2 का ट्रेलर रिलीज हो गया है।

फिल्म दिल लागल दुपट्टा वाली से 2 में यश कुमार रिबेलीयन के किरदार में नजर आ रहे हैं।
फिल्म का ट्रेलर एक्शन से भरपूर है।
जिसमें यश कुमार का किरदार बदले की आग में चल रहे एक युवा का मालूम पड़ता है।
ट्रेलर में फिल्म की कहानी उत्पीड़न और अत्याचार के बैकग्राउंड पर बनी नजर आ रही है।
फिल्म के निर्माता मुकेश गिरी हैं, जबकि निर्देशक सुजीत वर्मा हैं।
यह फिल्म इसी साल मई महीने में रिलीज होगी।
फिल्म में यश कुमार के साथ शिविका दीवान और अवधेश मिश्रा भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

गिरिराज प्रोडक्शन और बीएफएम मीडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा प्रस्तुत फिल्म दिल लागल दुपट्टा वाली से 2 को लेकर यश कुमार ने कहा, फिल्म का यथार्थ बेहद गहरा है और साथ ही मनोरंजन भरपूर है।

फिल्म जब दर्शक इसे बड़े पर्दे पर देखेंगे तो उन्हें खूब मजा आने वाला है।दर्शकों ने फिल्म के पहले पार्ट को भी खूब पसंद किया था अब उनके सामने इसका दूसरा पार्ट एक नए अंदाज में हाजिर है, बस इसके लिए थोड़ा इंतजार करना होगा।

क्योंकि हमारी यह बेहद महत्वपूर्ण फिल्म अगले महीने में ही रिलीज होगी उम्मीद है गर्मियों की छुट्टी में फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार और दुलार मिलेगा।

उन्होंने बताया की फिल्म में सभी कलाकारों ने उम्दा काम किया है और फिल्म की कहानी के साथ-साथ संवाद एवं गाने भी बेहद मस्त हैं।

एक लाइन में यदि कहा जाए तो यह फिल्म दर्शकों के लिए पैसा वसूल है क्योंकि इसमें हेल्दी मनोरंजन के साथ मानवीय संवेदनाओं को छूने वाले पक्ष भी नजर आएंगे।

फिल्म दिल लागल दुपट्टा वाली से 2 में यश कुमार, शिविका दीवान, किरण यादव, अवधेश मिश्रा, सुशील सिंह, अयाज खान, तेज बहादुर यादव, सुबोध सेठ, महेश आचार्य, राधे कुमार, वैष्णवी शाही, आर्यन गुप्ता मुख्य भूमिका में हैं।
फिल्म के गीतकार शेखर मधुर, अनुपम पांडेय और आशुतोष तिवारी हैं।
संगीत सजन मिश्रा का है और लेखक एसके चौहान हैं।
कोरियोग्राफर कानू मुखर्जी और महेश आचार्य हैं।
डी ओ पी इमरान के हैं।

Next Post

अक्षरा सिंह की फिल्म अक्षरा का गाना 'पढ़ लिख के बबुनी' रिलीज

Mon Apr 22 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email मुंबई, (वार्ता) भोजपुरी सिनेमा की जानीमानी अभिनेत्री अक्षरा सिंह की फिल्म अक्षरा का गाना ‘पढ़ लिख के बबुनी’ रिलीज हो गया है। फिल्म ‘अक्षरा’ का सोहर गीत ‘पढ़ लिख के बबुनी’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब […]

You May Like

मनोरंजन