राशिफल-पंचांग : 22 अप्रैल 2024

पंचांग 22 अप्रैल 2024:-
रा.मि. 02 संवत् 2081 चैत्र शुक्ल चर्तुदशी चन्द्रवासरे रात 2/47, हस्त नक्षत्रे रात 7/43, हर्षण योगे रातअंत 4/21, गर करणे सू.उ. 5/37 सू.अ. 6/23, चन्द्रचार कन्या, शु.रा. 6,8,9,12,1,4 अ.रा. 7,10,11,2,3,5 शुभांक- 8,0,5.

————————————————

आज जिनका जन्म दिन है-
उनका आगामी वर्ष: सोमवार 22 अप्रैल 2024

वर्ष के प्रारंभ में अत्याधिक परिश्रम केबाद आंशिक सफलता मिलेगी, मित्र के कारण विवाद होगा, मान प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें, मन में खिन्नता रहेगी, वर्ष के मध्य में घरेलू कार्यो में रूचि रहेगी, बैचारिक वाद विवाद होगा, सत्संग में मन शांत रहेगा, वर्ष के अन्त में राजनैतिक मित्र का सहयोग रहेगा, व्यवसाय में वृद्धि होगी.

मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को शासन से लाभ होगा, वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को सत्ता का सुख रहेगा, कर्क राशि के व्यक्तियों को सहयोग मिलेगा,सिंह राशि के व्यक्तियों को शिक्षा में रूचि रहेगी, मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को अधिकारी के कोप का सामना करना पड़ेगा, धनु और मीन राशि के व्यक्तियोंको नवीन योजनों में पॅूजी निवेश होगा, मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों का सहयोग और सुख शांति रहेगी.

————————————————

आज का भविष्य- सोमवार 22 अप्रैल 2024
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक बुद्धिमान, चतुर, भावुक, कल्पनाप्रिय, व्यवहार का कुशल होगा, इसकी शिक्षा अच्छी रहेगी, लेखन, अध्ययन, संगीत, काव्य में रूचि रहेगी, ये अच्छे विचारक एवं कलाकार होते हैं, समाज सेवा में इनकी अधिक रूचि रहेगी, राजनैतिक होगा.

————————————————

मेष- बुजुर्गो के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी, केरियर को लेकर दूर की यात्रा होगी, शुभ कार्यो में लाभदायक सफलता प्राप्त होगी, मनोकांक्षा की पूर्ति होगी.

वृषभ- धीमी गति से चल रही योजनाओं में नुकसान होगा, गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें, रोगी की चिन्ता होगी, विशिष्टजनों का सहयोग रहेगा.

मिथुन- धर्म-कर्ममें आस्था बढ़ेगी, कारोबारी दूर दराज की यात्रा हो सकती है, भौतिक सुख साधनों की प्राप्ति होगी, मित्रता उपयोगी रहेगी.

कर्क- लाभ में संतोष मिलेगा, पुराने रूके कार्यो में सफलता के योग है आत्म विश्वास बढ़ेगा, धैर्य एवं साहस से कार्य बनेगा, परिश्रम अधिक करना पड़ सकता है.

सिंह- मन की बात मित्रों से कह दें, इससे तनावकम होगा, पारिवारिक यात्रा संभव है,किया गया प्रयास सफल होगा, मित्रता लाभकारी रहेगी.

कन्या- तनाव में फैसला लेना मुश्किल होगा, व्यर्थ के कार्य परेशान कर सकते हैं, मनोरंजन, उत्सव एवं भ्रमण के अवसर मिलेंगे. पुराना पैसा मिलने का योग है.

तुला- धार्मिक आयोजन में शामिल होकर खुशी मिलेगी, अनुभवी लोगों का साथ सफलता दिलायेगा, जमीन , जायजाद संबंधी विवाद हल होगा. मनोरंजन आदि पर व्यय होगा.

वृश्चिक- व्यापार से संबंधित कार्यो में सफलता का योग है, वाणी पर संयम रखें, नौकरी में परिश्रम अधिक करना पड़ेेगा, मित्र वर्ग मदद करेंगे.

धनु- आकस्मिक धन लाभ होगा, परिचय क्षेत्र का विकास होगा, साहस पराक्रम बढ़ेगा, अतिथि आगमन का योग है, व्यय की अधिकता रहेगी.

मकर- तीखी बातों से अपनों को नाराज कर सकते हैं, कानूनी मामलों में धैर्य से काम लें, भाग्यवर्धक समाचार मिलेगा, आत्म विश्वास मनोबल बना रहेगा.

कुम्भ- सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होकर खुशी मिलेगी, संबंधों में मधुरता एवं प्रेम बढ़ेगा, आलस्य को त्यागें, कार्यो मेंबाधा उत्पन्न हो सकती है.

मीन- विपरीत माहौल में खुद के लिये अनुकूलता बना लेंगे, कार्यक्षेत्र की उलझनें दूर होगी, पारिवारिक सुख एवं समृद्धि रहेगी, व्यापार व्यवसाय लाभदायक रहेगा.

————————————————

व्यापार भविष्य-

चैत्र शुक्ल चर्तुदशी को हस्त नक्षत्र के प्रभाव से सूत, कपास, गेहू, जौ, चना, सोना, चांदी, में तेजी होगी, गुड़, खांड, धनियां, के भाव में मंदी होगी, जूट पाट, बारदाना, पूर्ववत रहेंगे,भाग्यांक- 5642 है.

Next Post

बच्चों की सेहत के साथ खिलवाड़

Mon Apr 22 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email यह विडंबना है कि भारत में नियामक कानून न होने की वजह से अनेक राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय कंपनियां बच्चों की सेहत से खिलवाड़ कर रही हैं. बच्चों की सेहत बनाने के दावे के साथ ये मुनाफे का […]

You May Like

मनोरंजन