बीपीसीएल का मुनाफा 36.85 प्रतिशत बढ़ा

मुंंबई 22 जनवरी (वार्ता) सरकारी तेल रिफाइनर भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) ने चालू वित्त वर्ष की दिसंबर 2024 में समाप्त तिमाही में एकल शुद्ध लाभ 4649 करोड़ रुपये रहा है जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के 3397 करोड़ रुपये की तुलना में 36.85 प्रतिशत अधिक है।

बीपीसीएल ने निदेशक मंडल की बैठक के बाद आज जारी वित्तीय लेखाजोखा में कहा कि हालांकि दिसंबर 2024 को समाप्त तिमाही के लिए परिचालन राजस्व में 1.86 प्रतिशत की गिरावट आई, जो पिछले साल की समान अवधि में 1,29,946.95 करोड़ की तुलना में कुल 1,27,520.50 करोड़ रहा।

कंपनी ने चालू वित्त वर्ष के लिए 5 रुपये प्रति शेयर अंतरिम लाभांश की भी घोषणा की है और लाभांश भुगतान के लिए 29 जनवरी को रिकॉर्ड तिथि निर्धारित की गई है।

Next Post

भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला

Wed Jan 22 , 2025
कोलकाता 22 जनवरी (वार्ता) भारत ने बुधवार को पहले टी-20 मैच में टॉस जीतकर इंग्लैंड के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। आज यहां भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। टॉस के बाद सूर्यकुमार ने कहा कि विकेट स्टिकी है […]

You May Like