शिवपुरी:जिले के पिपरा गांव में हुई हिंसा का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। घटना में बामौरकला थाना पुलिस ने एक महिला समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था। अब करणी सेना ने एसपी कार्यालय पहुंचकर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।घटना की जानकारी के अनुसार, जिला पंचायत सदस्य सियाराम लोधी ने आरोप लगाया था कि जब वे अपनी पत्नी और साथियों के साथ जन्मदिन समारोह से लौट रहे थे, तब उन पर जानलेवा हमला किया गया और उनके वाहनों पर गोलियां चलाई गईं। इस शिकायत पर पुलिस ने साधना बुंदेला, अरविंद, बंटी और सौरभ बुंदेला के खिलाफ मामला दर्ज कर साधना को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
वास्तविक घटनाक्रम कुछ और: करणी सेना
हालांकि, करणी सेना का दावा है कि वास्तविक घटनाक्रम कुछ और है। उनके अनुसार, जिला पंचायत सदस्य और उनके साथियों ने साधना बुंदेला के घर में घुसकर मारपीट की, जिसके बाद ग्रामीणों ने प्रतिक्रिया में उनके वाहनों को नुकसान पहुंचाया। करणी सेना का आरोप है कि जिला पंचायत सदस्य ने खुद अपने वाहनों पर गोलियां चलवाकर झूठा मामला दर्ज करवाया।
