लाखों की लागत से बनीे पुल, पहली बरसात भी नही झेल पाई

पुल क्षतिग्रस्त होने से कई गांवों का टूटा है संपर्क, बच्चों को स्कूल जाने में हो रही परेशानियां

सरई : सरई नगर परिषद वार्ड क्रमांक 12 और 14 के बीच पुलिया बह जाने के कारण आस-पास निवास करने वाले दर्जन भर गांव के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ज्ञात हो कि इस सड़क से सैकड़ों ग्रामीण पैदल चलने के साथ दो पहिया व चार पहिया वाहनों से आवागमन करते है। लेकिन तेज बारिश में पुलिया बह जाने से लगभग दर्जन भर गांव का आवागमन बाधित हो गया है। ग्रामीणों की माने तो सजापानी-नौढ़िया के लोग सरई बाजार थाना तहसील जाने के लिए इसी रास्ते का उपयोग करते है।

ग्रामीणों का कहना है कि उक्त पुलिया तीन-चार वर्ष पूर्व में ही क्षतिग्रस्त हुआ था। तेज बारिश के कारण पुलिया पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। जिससे आम ग्रामीण के साथ-साथ स्कूली बच्चों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पुल बह जाने से स्कूली बच्चों को कई किलोमीटर की दूरी तय कर दूसरे रास्ते से चक्कर लगा कर स्कूल जाना पड़ रहा है। इसके बाबजूद क्षेत्र के विधायक व सांसद उक्त समस्या के समाधान के लिए पहल तक नही की है। इधर ग्रामीणों ने अभी बताया कि पुलिया क्षतिग्रस्त होने की जानकारी प्रशासन को भी है । लेकिन इस और किसी का ध्यान नहीं जा रहा है।

जबकि यहां के प्रभावशाली लोगों के द्वारा भाजपा नेताओं को भी अवगत कराया गया। इसके बावजूद पुलिया की हालत जस से 10 बनी हुई है। आखिरकार प्रशासन इतना उदासीन क्यों बना हुआ है इसके पीछे कारण क्या है? यह भी आरोप लगाया है कि डीएफ की राशि जहां जरूरत भी नहीं होती वहां भी खर्च कर देते हैं और जहां आवश्यकता है वहां खर्च करने में जिम्मेदार अधिकारियों के सिर दर्द होने लगते हैं। इसके पीछे एक नहीं कई कारण है। यह बात अब किसी से छुपी नहीं है अधिकारियों एवं नेताओं की करतूतें डीएमएफ के मामले में सामने आने लगी है। वही ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से जल्द पुलिया को दुरुस्त कराने की मांग की है।

Next Post

भाजयुमों नेता के कदम का किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष मिला समर्थन

Tue Jan 21 , 2025
जब वाहनों का सघन अभियान चल रहा था, फिर खेतो तरफ क्यों भागे, अजीत की तिकड़ी ने उड़न दस्ता टीम कराया किरकिरी सिंगरौली : अब चेक पोस्ट के आरटीओ उड़न दस्ता के द्वारा की जा रही बेजा वसूली का पोल भाजपा युवा मोर्चा मंडल खुटार ने खोल कर रख दिया […]

You May Like

Play sound