महाराज बाड़े पर भरे पानी की निकासी हुई शुरू

ग्वालियर: महाराज बाड़े पर स्मार्ट सिटी द्वारा बनाई जा रही मल्टीलेवल कर पार्किंग की खुदाई के दौरान निकले पानी की निकासी का कार्य तेज गति से पीएचई विभाग द्वारा किया जा रहा है। महाराज बाड़े पर पानी की निकासी के लिए सहायक यंत्री प्रवीण दीक्षित एवं लल्लन सेंगर ने महाराज बाड़े पर निरीक्षण किया तथा पानी निकासी के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं देखी। इसके साथ ही नगर निगम आयुक्त अमन वैष्णव ने जल निकासी की पर्याप्त व्यवस्था के लिए कर्मचारियों की नियुक्ति भी की है।

महाराज बाड़े पर एकत्रित हुए पानी की निकासी के लिए नगर निगम द्वारा भारी मशीनरी का उपयोग किया जा रहा है। इसके साथ ही नगर निगम आयुक्त अमन वैष्णव ने महाराज बाड़ा पर जल निकासी के लिए श्री श्याम सिंह तोमर एवं श्री अजय यादव की ड्यूटी लगाई है। यह कर्मचारी सुबह 6 बजे से रात्रि 8 बजे तक जल निकासी का कार्य सुनिश्चित करेंगे।

Next Post

हाथबोर करते समय हाई टेंशन लाइन में टच हो गई लोहे की रॉड, एक युवक की मौत दो गंभीर

Mon Jan 20 , 2025
दमोह:जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले खोजाखेड़ी गांव में रविवार की सुबह एक खेत में हाथबोर करते समय एक लोहे की रॉड ऊपर से निकली हाई टेंशन लाइन में टच हो गई. जिसमें एक युवक की मौत हो गई और दो मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए.फिलहाल मजदूरों […]

You May Like