कांग्रेस तुष्टिकरण की नीति पर चलती है-विजयवर्गीय

मैहर, सतना 20  भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व प्रदेश शासन में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि कांग्रेस तुष्टिकरण की नीति पर चलती है।
श्री विजयवर्गीय आज मैहर व सतना में प्रबुद्धजन सम्मेलन में यह बात कही। उन्होंने कहा कि आज दुनिया के हर देश में मोदी मोदी का नारा गूंज रहा है। जब भारत के बाहर विदेशी धरती पर इस नारे की गूंज उठती है, तब 140 करोड़ भारतवासियों का मान-सम्मान दिखाई देता है। कांग्रेस तुष्टिकरण की नीति पर चलती है।

इस नीति के कारण ही कश्मीर में धारा 370 लगी। हमारी सरकार ने धारा 370 को हटा दिया और आज जम्मू कश्मीर में भी तिरंगा लहरा रहा है।
श्री विजयवर्गीय ने कहा कि भाजपा ने जो कहा है वह करके दिखाया है। हमारे देश के 140 करोड़ लोगों का विश्वास प्रधानमंत्री श्री मोदी पर है। आज भारत से 70 प्रतिशत आतंकवाद और नक्सलवाद समाप्त हो चुका है। अब आतंकवादियों को हमारी सेना उनके घर में घुसकर मारती है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्रों की श्रेणी में शामिल होने को तैयार है।

श्री विजयवर्गीय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में देश का सर्वागीण विकास हुआ है। यहाँ का किसान आज सम्पन्न है। हमारे देश की जीडीपी 8.4 हो चुकी है। उन्होंने आगे कहा कि 2027 में भारत दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था होगा। उन्होंने कहा कि देश में आज लाखों किलोमीटर सड़कें बनाई जा रही हैं और मेट्रो ट्रेन, बुलेट ट्रेन तथा वंदे भारत जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

Next Post

भाजपा सरकार ही कर सकती है बुंदेलखंड का सर्वांगीण विकास-विष्णुदत्त

Sat Apr 20 , 2024
खजुराहो, 20 अप्रैल  भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार देश का लगातार विकास कर रही है। श्री शर्मा ने यह बात पन्ना जिले के गुन्नौर विधानसभा क्षेत्र के अमानगंज सहित विभिन्न गांवों में रोड शो एवं […]

You May Like