आठ लाख एन सी सी कैडेटों ने किया योग

आठ लाख एन सी सी कैडेटों ने किया योग

नयी दिल्ली, 21 जून (वार्ता) राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर देश भर में आयोजित योग सत्रों में आठ लाख कैडेटों ने योगाभ्यास किया।

ये योग सत्र कई स्कूलों, कॉलेजों और सूर्य मंदिर (कोणार्क) , लाल किला (दिल्ली), डल झील (श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर), साबरमती रिवरफ्रंट (अहमदाबाद, गुजरात), सांची स्तूप (सांची, एमपी), गेटवे ऑफ इंडिया (मुंबई, महाराष्ट्र), नैनीताल झील (नैनीताल, उत्तराखंड) , झाँसी किला (झाँसी, उत्तर प्रदेश), और विक्टोरिया मेमोरियल (कोलकाता, पश्चिम बंगाल) सहित अनेक प्रतिष्ठित स्थानों पर आयोजित किए गए थे।

थल सेना प्रमुख नामित लेफ्टिनेंट जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने सेना मुख्यालय, दिल्ली क्षेत्र द्वारा करियप्पा परेड ग्राउंड, दिल्ली कैंट में आयोजित एक कार्यक्रम में समारोह का नेतृत्व किया। उन्होंने एनसीसी महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल गुरबीरपाल सिंह, अन्य वरिष्ठ अधिकारियों और लगभग 250 एनसीसी कैडेटों के साथ आसन किए।

कैडेटों को संबोधित करते हुए, डीजी एनसीसी ने योग के फायदों का उल्लेख किया और उनसे शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए इसे अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, “योग हमारे समग्र स्वास्थ्य और कल्याण के लिए बेहद शक्तिशाली माध्यम है। यह शरीर और दिमाग का सामंजस्य सुनिश्चित करता है, जो हमारे युवाओं के समग्र विकास के लिए सर्वोपरि है।”

Next Post

जिंसों में टिकाव

Fri Jun 21 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email नयी दिल्ली 21 जून (वार्ता) विदेशी बाजारों में आई गिरावट के बीच स्थानीय स्तर पर उठाव कमजोर रहने से आज दिल्ली थोक जिंस बाजार में खाद्य तेल समेत सभी जिंसों में टिकाव रहा। तेल-तिलहन : वैश्विक स्तर […]

You May Like

मनोरंजन