रबी फसल की बुवाई 632 लाख हेक्टेयर से अधिक

नयी दिल्ली 14 जनवरी (वार्ता) मौजूदा वर्ष में रबी फसल की बुवाई 632. 24 लाख हेक्टेयर से अधिक हाे गयी है, जबकि पिछले वर्ष यह आंकड़ा कुल 631.44 लाख हेक्टेयर का था।

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने मंगलवार को यहां जारी ताजा आंकड़ों में बताया कि पिछले वर्ष की इसी अवधि के 315.63 लाख हेक्टेयर की तुलना में इस वर्ष लगभग 320 लाख हेक्टेयर में गेहूँ की खेती की गई है। इसके अलावा 39.81 लाख हेक्टेयर में दलहन की बुवाई हुई है। श्री अन्न एवं मोटे अनाज की 53.55 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में खेती की गई है। ये आंकड़ें 14 जनवरी 2025 तक के हैं।

Next Post

मुक्की बैगा हट में कॉर्बेट फाउंडेशन ने मनाया बाघ महोत्सव

Tue Jan 14 , 2025
बालाघाट:मुक्की बैगा हट में कॉर्बेट फाउंडेशन द्वारा सोमवार को बाघ महोत्सव मनाया गया। जिसमें करीब 20 स्कूलों को सम्मिलित किया गया।इस दौरान बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक, इको रंगोली,स्टोन पेंटिंग और फेस पेंटिंग और चित्र कला का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें बच्चों ने उत्साह के साथ भागीदारी लिया और महोत्सव […]

You May Like