इज़रायली सेना ने लेबनान में हिज़्बुल्लाह के ठिकानों पर हमले का किया दावा

यरूशलम, 13 जनवरी (वार्ता) इजरायल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) ने कहा कि उसने लेबनानी आंदोलन हिजबुल्लाह के कई सैन्य ठिकानों पर हमला किया है, साथ ही सीरियाई-लेबनानी सीमा पर उन मार्गों पर भी हमला किया है जिनका इस्तेमाल कथित तौर पर हिजबुल्लाह को हथियारों की तस्करी के लिए किया जाता था।

इससे पहले लेबनानी समाचार एजेंसी ‘एनएनए’ ने बताया था कि इजरायली वायु सेना के विमानों ने दक्षिणी लेबनान में कई हमले किए हैं।

सेना ने टेलीग्राम पर कहा, “पिछले घंटों में आईडीएफ ने लेबनान में कई हिजबुल्लाह आतंकी ठिकानों पर खुफिया सूचना पर आधारित हमले किए।” “हमले किए गए लक्ष्यों में एक रॉकेट लॉन्चर साइट, एक सैन्य स्थल और सीरिया-लेबनान सीमा के रास्ते थे जिनका इस्तेमाल हिजबुल्लाह को हथियारों की तस्करी के लिए किया जाता था।”

 

Next Post

बाईडेन , नेतन्याहू ने गाजा युद्धविराम वार्ता में प्रगति पर की चर्चा

Mon Jan 13 , 2025
वाशिंगटन, 13 जनवरी (वार्ता) अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाईडेन ने इजरायल के प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ गाजा पट्टी में संभावित युद्धविराम और बंधक रिहाई समझौते के संबंध में दोहा में चल रही वार्ता पर चर्चा की। व्हाइट हाउस ने रविवार को यह जानकारी दी। व्हाइट हाउस ने एक बयान […]

You May Like