प्रदेश के टॉप-4 में तापमान, स्कूलें सुबह ही लगेंगी

 

नवभारत न्यूज

खंडवा। निमाड़ का यह शहर गर्मी और तपन के मामले में प्रदेश के टॉप 4 की श्रेणी में आ गया है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री से नीचे नहीं उतरा।

यही वजह है कि प्रशासन ने स्कूलों की दोपहर वाली स्विफ्ट बंद कर दी है। अब केवल सुबह से ही स्कूल लगेंगे। छोटे और नर्सरी से लेकर पांचवी तक के बच्चे बे हाल स्थिति में पहुंच गए थे।

इन दिनों खंडवा प्रदेश में सबसे गर्म शहर बना हुआ है। खंडवा का तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस से भी पार हो चुका है। शुक्रवार को भी यहीं हालात रहे। बाजार से भीड़ नदारद रही, धूप के कारण लोग छाव का सहारा लेते नजर आए।

तपन से अफसर भी परेशान

बढ़ती हुई गर्मी और तेज़ धूप को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग भी हरकत में आया और स्कूलों के समय में बदलाव किया है। खंडवा में अब स्कूल का समय बदल कर सुबह 7.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक कर दिया गया है।

 

स्कूलों में पहुंचा दिए आदेश

 

जिला शिक्षा अधिकारी पीएस सोलंकी ने बताया कि प्राइवेट और सरकारी दोनों सेक्टर की स्कूलें सुबह 7.30 बजे से खुलेगी। स्कूलों का बंद होने का समय दोपहर 12.30 बजे से पहले का रहेगा। समय में फेरबदल के कारण स्कूलों को एक ही शिफ्ट में कक्षाएं संचालित करना पड़ेगा। 20 अप्रैल से संशोधित टाइम-टेबल लागू रहेगा। डीईओ ने सभी बीईओ, बीआरसी और संकुल प्राचार्यों को निर्देश दिए कि समय का पालन कराना सुनिश्चित किया जाए।

Next Post

बेखौफ चल रहे थे कच्ची शराब के कारखाने,सैकड़ों लीटर पकड़ी गई

Fri Apr 19 , 2024
158 असामाजिक तत्वों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई   नवभारत न्यूज खंडवा। अवैध शराब का धंधा करने वाले कई आरोपियों के पुलिस ने प्रकरण बनाए हैं। 158 असामाजिक तत्वों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही ही हुई है। कुल 27 गिरफ्तारी वारंट, 04 स्थाई वारंट,28 जमानती वारंट,59 समंस जिले के विभिन्न थानों के […]

You May Like