मुरैना में ठंड और कोहरे के कारण आमजीवन प्रभावित

मुरैना, 11 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में ठिठुरन भरी ठंड और कोहरे ने आमजन के साथ ही ट्रेनों की गति पर भी प्रभाव डाला है।
आज तड़के लोगों को घने कोहरे के कारण कम दूरी तक ही दिखाई दे रहा था। दूसरी तरफ ठिठुरन भरी ठंड से लोगों का बुरा हाल है। उधर मालगाड़ी और यात्री ट्रेनों की गति भी धीमी दिखाई दी। कोहरे के कारण ट्रेन घंटों की देरी से चल रही हैं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड रहा है। भीषण सर्दी के कारण लोग अलाव का सहारा लेते देखे गए।
मुरैना नगर निगम द्वारा लोगों को ठंड से राहत दिलाने अलाव जलाने के लिए लकड़ियां कुछ चुनिंदा स्थानों पर डाली जाती थीं, वहां पर अब अलाव जलते दिखाई नहीं देने से लोग निराश देखे गए।

Next Post

ठगी के चार आरोपी पश्चिम बंगाल और बिहार से गिरफ्तार, 23 लाख से अधिक नगदी मिली

Sat Jan 11 , 2025
मंदसौर/ 11 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश की मंदसौर जिला पुलिस ने सायबर ठगी (ऑनलाइन) के जरिए एक व्यापारी को 38 लाख रुपयों से अधिक की चपत लगाने के मामले का खुलासा करते हुए अंतर्राज्यीय सायबर ठग गिरोह के मुख्य सरगना समेत चार आरोपियों को पश्चिम बंगाल और बिहार से गिरफ्तार किया […]

You May Like