जबलपुर: शहपुरा थाना अंतर्गत गंजकटंगा माउनटेन स्कूल के पास एक तेज रफ्तार फोर व्हीलर ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक राजाराम सिंह लोधी 33 वर्ष निवासी ग्राम फुलर ने सूचना दी कि खेती किसानी करता है। वह बलराम लोधी के साथ शहपुरा काम से आया था गांव का सुरेन्द्र सिंह लोधी 24 वर्ष शहपुरा में चाचा की दुकान लगाता है.
रात में सुरेन्द्र सिंह अपनी मोटर सायकल क्रमांक एमपी 20 के के 4826 से वह अपने साथी के साथ वापस गांव फुलर जा रहे थे गंजकटंगा माउटेन स्कूल के पास रात लगभग 11 बजे अज्ञात फोर व्हीलर के चालक ने तेज गति लापरवाही से चलाते हुये सुरेन्द्र सिंह लोधी की मोटर सायकल में पीछेे से टक्कर मार दिया जिससे सुरेन्द्र सिंह मौटर सायकल सहित गिर गया जिसके नाक कान, सिर मुंह में चोटें आने से मौत हो गई।
