मोदी ने मतदाताओं से की बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को देश में लोक सभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के लिए मतदाताओं से बढ-चढ़कर मतदान करने और अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने की अपील की।श्री मोदी ने लोगों से मतदान की अपील करते हुए कहा कि वे भारी संख्या में वोट डालें और वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाएं। देश के 21 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 102 लोकसभा सीटों पर पहले चरण में मतदान हो रहे हैं। इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा की 92 सीटों के लिये भी मतदान कराया जा रहा है।

प्रधानमंत्री ने कहा, “लोकतंत्र का सबसे बड़ा उत्सव आज से शुरू हो रहा है। लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान में 21 राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों की 102 सीटों के लिए वोट डाले जा रहे हैं। इन सभी सीटों के मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें और वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाएं। पहली बार मतदान करने जा रहे अपने युवा साथियों से मेरी यह विशेष अपील है कि वे भारी संख्या में मतदान करें। लोकतंत्र में हर वोट कीमती है और हर आवाज का महत्त्व है।”

Next Post

वॉइस एडमिरल दिनेश त्रिपाठी नए नौसेना प्रमुख नियुक्त

Fri Apr 19 , 2024
नयी दिल्ली:नौसेना उप प्रमुख वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी को नए नौसेना प्रमुख नियुक्त किया गया है।रक्षा मंत्रालय के अनुसार वॉइस एडमिरल त्रिपाठी 30 अप्रैल को नौसेना प्रमुख का कार्यभार संभालेंगे। उसी दिन मौजूदा नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार सेवानिवृत हो रहे हैं। वॉइस एडमिरल त्रिपाठी का जन्म 15 […]

You May Like