भाजपा में गाली देना ही सबसे बड़ी योग्यता: आप

नयी दिल्ली, 06 जनवरी (वार्ता) आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी और कांग्रेस की नेता प्रियंका गांधी पर कालकाजी से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी द्वारा की गई आपत्तिजनक टिप्पणी पर कहा कि भाजपा में गाली देना ही सबसे बड़ी योग्यता है।

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने सोमवार को कहा कि श्री बिधूड़ी ने दिल्ली की महिला मुख्यमंत्री को जिस तरह की भद्दी और अपमानजनक गालियां देने का काम किया है, राजनीति में रहने वाला व्यक्ति एक महिला मुख्यमंत्री के लिए इतनी गंदी भाषा का प्रयोग करे, इसका कोई दूसरा उदाहरण नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि क्या मोदी जी अपने नेताओं को यही सिखाते हैं? सुश्री आतिशी के पिताजी 80 साल की उम्र के हैं। वृद्धावस्था में हैं और बीमार हैं। ऐसी हालत में भाजपा वाले एक महिला मुख्यमंत्री के मां-बाप को गालियां दे रहे हैं। क्या उन्हें शर्म नहीं आती?

उन्होंने कहा कि भाजपा इस देश की सबसे बड़ी गुंडों और गालीबाजों की पार्टी है। पहले तो इन्होंने उस व्यक्ति को टिकट दिया, जिसने संसद में गाली दी थी। उसकी योग्यता ही यह है कि उसने संसद में गाली दी है। अभी उसने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के खिलाफ भी अभद्र टिप्पणी की है। एक महिला नेता पर शर्मनाक टिप्पणी की।

आप नेता ने कहा कि अब यह तय हो चुका है कि दिल्ली में भाजपा के मुख्यमंत्री का असली चेहरा रमेश बिधूड़ी है। दिल्ली की जनता और माताओं-बहनों को तय करना है कि उन्हें महिलाओं के लिए बस की फ्री यात्रा की सुविधा देने वाले, बुजुर्गों को मुफ्त तीर्थ यात्रा कराने वाले, 2100 रुपए की महिला सम्मान राशि घोषित करने वाले, महिलाओं के सम्मान के लिए सदैव सीना तानकर आगे रहने वाले, सीसीटीवी कैमरे का जाल बिछाने वाले अरविंद केजरीवाल चाहिए या महिलाओं को गाली देने वाला रमेश बिधूड़ी मुख्यमंत्री के तौर पर चाहिए।

Next Post

नक्सलियों के हमले में जवानों की मौत पर दुख व्यक्त किया शाह ने

Mon Jan 6 , 2025
नयी दिल्ली 06 जनवरी (वार्ता) केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ के बीजापुर में नक्सलियों द्वारा किये गये विस्फोट में जिला रिजर्व गार्ड के जवानों की मौत पर दुख व्यक्त किया है। श्री शाह ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा , “ बीजापुर […]

You May Like