
जबलपुर। कोतवाली थाना अंतर्गत सराफा में घर के बंटवारे को लेकर उपजे विवाद पर चाचा ने भतीजे पर हमला कर घायल कर दिया। पुलिस के मुताबिक करन बर्मन 23 वर्ष निवासी तिवारी जी का बाड़ा सराफा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि रात लगभग 2 बजे वह मम्मी साधना बर्मन से बात कर रहा था तभी उसके चाचा विजय बर्मन घर के बंटवारे की बात को लेकर उससे विवाद करने लगे, उसने कहा कि घर के बंटवारे के संबंध में पिता से बात करो इसी बात पर चाचा विजय बर्मन ने मुंगरिया से हमलाकर सिर में चोट पहुंचा दी और जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।
