भोपाल, 03 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा संचालित ‘गाँव की बेटी योजना’ और ‘प्रतिभा किरण योजना’ के तहत शैक्षणिक-सत्र 2024-25 में प्रवेशित छात्राओं के ऑनलाईन नवीन एवं नवीनीकरण आवेदन के लिए छात्रवृत्ति पोर्टल पर आवेदन सुविधा शुरू कर दी गई हैं।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार उच्च शिक्षा विभाग से संबद्ध समस्त विश्वविद्यालय और महाविद्यालय में अध्ययनरत शैक्षणिक-सत्र 2024-25 में प्रवेशित समस्त पात्र छात्राएं ‘गांव की बेटी योजना’ एवं ‘प्रतिभा किरण योजना’ के अंतर्गत ऑनलाईन आवेदन कर सकेंगी। छात्राएं शासकीय पोर्टल पर ऑनलाईन आवेदन कर सकेंगी।
इस संबंध में विश्वविद्यालयों के कुलसचिवों और महाविद्यालय के प्राचार्यों को सत्र 2024-25 में प्रवेशित छात्राओं के आवेदन सुनिश्चित कराने के लिए भी निर्देश जारी किये गये हैं।
