ऑटोमोशन प्रतियोगिता में एसआई तोमर को मिला पहला स्थान

राष्ट्रीय कम्प्यूटर प्रतियोगिता के लिए भी हुआ चयन
भोपाल:राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो (एससीआरबी), पुलिस मुख्यालय, भोपाल द्वारा 68वीं अखिल भारतीय पुलिस ड्यूटी मीट 2024-2025 के अंतर्गत राज्य स्तरीय कम्प्यूटर अवेयरनेस प्रतियोगिता का आयोजन पुलिस अकादमी भौंरी, भोपाल में किया गया. जिसमें पुलिस मुख्यालय, भोपाल के उप निरीक्षक धर्मेन्द्र तोमर, प्रशासन शाखा (विधि-2) ने ईवेंट-2 ऑफिस ऑटोमेशन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया. इसके साथ ही तोमर पुलिस मुख्यालय की राष्ट्रीय स्तरीय कम्प्यूटर अवेयरनेस प्रतियोगिता की टीम में भी चयनित हो गए हैं.

विशेष पुलिस महानिदेशक प्रशासन विजय कटारिया ने राष्ट्रीय स्तरीय कम्प्यूटर अवेयरनेस प्रतियोगिता में तोमर और उनकी टीम को शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि न केवल व्यक्तिगत सम्मान है, बल्कि पुलिस मुख्यालय भोपाल की पूरी टीम के लिए गर्व का विषय है. धर्मेन्द्र तोमर की इस सफलता से अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी प्रेरित होंगे और तकनीकी दक्षता के क्षेत्र में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित होंगे. उम्मीद है कि वे वहां भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे और भोपाल पुलिस मुख्यालय का नाम रोशन करेंगे. कटारिया द्वारा तोमर को नगद पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया. इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक प्रशासन रुचिवर्धन मिश्र सहित अन्य अधिकारियों ने राष्ट्रीय स्तरीय कम्प्यूटर अवेयरनेस प्रतियोगिता में तोमर और उनकी टीम को शुभकामनाएं दी.

Next Post

पनामा ने मनाई नहर सौंपे जाने की 25वीं वर्षगांठ

Wed Jan 1 , 2025
पनामा सिटी, 01 जनवरी (वार्ता) पनामा ने मंगलवार को पनामा नहर को सौंपे जाने की 25वीं वर्षगांठ मनाई, जो लगभग एक सदी तक अमेरिका के नियंत्रण में थी। अमेरिका ने आधिकारिक तौर पर 1914 में नहर खोली और 31 दिसंबर, 1999 तक जलमार्ग का प्रबंधन किया। पनामा के जनरल उमर […]

You May Like