जबलपुर:नव वर्ष को लेकर पुलिस ने चाक चौबंध व्यवस्थाएं कर ली है। नव वर्ष की पूर्व संध्या पर शहर में फिक्स पीकेट्स लगाकर चैकिंग होगी। शराब पीकर वाहन चलाने वालों को ब्रीथ एनालायजर से चैक किया जायेगा। हुड़दंग करने वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी। उपद्रवी पुलिस लॉकअप मेंनए साल का जश्न मनाएंगे।नव वर्ष की पूर्व संध्या पर कहीं कोई घटना, दुर्घटना न हो, नव वर्ष का आगमन खुशहाल माहैाल में हो के उद्देश्य से चाक चौबंद व्यवस्था की जायेगी।
अधिकांशत: शराब पीकर तेज रफ्तार से वाहन चलाने के कारण एक्सीडेण्ट की घटनाये होती है, जिसके चलते शहर के प्रमुख चौराहो पर जगह जगह फिक्स पीकेट्स, (बैरिकेट्स एवं स्टापर के साथ) लगाये जाकर चैकिंग की जायेगी। शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों को ब्रीथ एनालाईजर द्वारा चैक किया जायेग एवं तेज गति, तीन सवारी वाहन चलाने वालों के विरूद्ध सख्ती से नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जायेगी, तत्वों पर नजर रखने, सादी वर्दी में जवानो को तैनात किया जायेगा। इसके साथ ही शहर के ढाबो एंव पार्को, होटल में जहॉ नव वर्ष की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है वहां पर भी पुलिस की नजर होगी। डीजे पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा।