मनमोहन सिंह की अस्थियां यमुना में विसर्जित

नयी दिल्ली 29 दिसंबर (वार्ता) पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह की अस्थियां यहां यमुना के तट पर स्थित घाट पर विसर्जित कर दी गई हैं।

कांग्रेस ने अपने आधिकारिक पेज पर यह जानकारी देते हुए ट्वीट किया,“आज भारत मां के सपूत और देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह जी की अस्थियां पूरे विधि-विधान के साथ मजनू का टीला स्थित गुरुद्वारे के पास यमुना घाट पर विसर्जित की गईं। हम सभी मनमोहन सिंह जी की देश सेवा, समर्पण और उनकी सहजता को हमेशा याद रखेंगे।”

गौरतलब है कि डॉ सिंह का निधन 26 दिसंबर को यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में हुआ और शनिवार को निगमबोध घाट पर राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।

Next Post

‘मन की बात’ बन गया है देश की सामूहिक शक्ति का जीवंत दस्तावेज : मोदी

Sun Dec 29 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email नयी दिल्ली, 29 दिसंबर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि आकाशवाणी से प्रसारित उनके मासिक कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 116 कड़ी प्रसारित हो चुकी है और यह खुशी की बात है कि इससे लोगों […]

You May Like

मनोरंजन