चंडीगढ़ 27 दिसम्बर (वार्ता) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन पर शोक प्रकट किया है।
श्री मान ने ‘एक्स’ पर अपने संदेश में कहा, “देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन की दुखद खबर मिली। देश के लिए यह बड़ा घाटा है। भारत की बिगड़ी अर्थव्यवस्था को फिर से पटरी पर लाने वाले इस महान अर्थशास्त्री की कमी देशवासियों को हमेशा खलती रहेगी। परमात्मा से प्रार्थना करते हैं कि वह दिवगंत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें और परिवार सहित प्रशंसकों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। वाहिगुरु वाहिगुरु।”