नयी दिल्ली 26 दिसंबर (वार्ता) उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
श्री धनखड़ ने गुरुवार देर शाम यहां जारी एक संदेश में कहा कि डॉक्टर सिंह एक विशिष्ट अर्थशास्त्री थे, जिन्होंने देश का आर्थिक परिदृश्य बदल दिया। पद विभूषण से सम्मानित और भारत के आर्थिक उदारवाद के रचयिता डॉक्टर सिंह ने बहुत महत्वपूर्ण समय में देश का आर्थिक मोर्चे संभाला और आर्थिक वृद्धि तथा विकास के नए आयाम खोले।
श्री धनखड़ ने कहा कि उन्हें डॉक्टर सिंह के साथ विशेष संवाद करने का अवसर मिला। उनकी गहरी आर्थिक समझ और भारत के विकास के प्रति उनके सरोकार हमेशा प्रेरणा देते रहेंगे।
उपराष्ट्रपति ने कहा, “डॉक्टर सिंह के निधन से देश ने एक दिग्गज नेता और विवेकशील व्यक्ति को दिया है। उनके विचार हमेशा भारत के आर्थिक पथ को निर्देशित करते रहेंगे।
श्री धनखड़ ने कहा, ” संकट की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और प्रशंसकों के साथ है।”