पति को शराब पीने से रोकने पर पेट में मारी कैंची

ग्वालियर। डबरा की शिव कॉलोनी में एक पति ने अपनी पत्नी को इस बात पर कैंची मारकर घायल कर दिया क्योंकि उसने उसे शराब पीने से रोका था। महिला की आवाज सुनकर किराएदार दौड़े तो वह घायल मिली। इसके बाद उसे लेकर डबरा अस्पताल पहुंचे, जहां उसे इलाज किया गया।

डबरा की शिव कॉलोनी में रहने वाली महिला राखी सोनी का अपने पति अभिषेक सोनी से घर पर विवाद हो गया। विवाद का कारण पति का शराब पीना बताया जा रहा है। महिला का कहना है कि मैंने शराब पीने से रोका तो उन्होंने मेरी मारपीट की और कैंची मार दी।

कैंची महिला के पेट में दो जगह लगी है। महिला के चीखने की आवाज सुनकर किराएदार और पति भी उसे लेकर डबरा सिविल अस्पताल पहुंचा। जहां उसे प्राथमिक उपचार दिया गया। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और महिला के बयान दर्ज किए गए हैं। महिला को इलाज के लिए ग्वालियर भेजा गया है। पुलिस मामले में कार्रवाई की बात कह रही है।

Next Post

बोरवेल में मासूम की हुई मौत के बाद एक्शन में आया प्रशासन

Tue Apr 16 , 2024
30 अप्रैल तक अनुपयोगी बोरवेल बंद करने के कलेक्टर ने दिये निर्देश नवभारत न्यूज रीवा, 16 अप्रैल, त्योंथर क्षेत्र के मनिका गांव में खुले बोरवेल में 6 वर्षीय मासूम की जान जाने के बाद रीवा प्रशासन एक्शन मूड़ में आ गया है. निलंबन के बाद अब अनुपयोगी बोरवेल को 30 […]

You May Like