कांग्रेस ने अंबेडकर पार्क में धरना देकर फूंका गृहमंत्री का पुतला

ग्वालियर। राज्यसभा में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर पर टिप्पणी करने के विरोध में फूलबाग स्थित अंबेडकर पार्क में बाबा साहब की प्रतिमा के नीचे कांग्रेसजनों ने जिला अध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में बाबा साहब के चित्र एवं संविधान की प्रति हाथ में लेकर धरना दिया। बाद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बारादरी चैराहा, नाका चंद्रवदनी, उरवाई गेट, हेमू कालानी चौक पर गृहमंत्री अमित शाह का पुतला भी दहन किया।

धरने में संबोधित करते हुये कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने संविधान निर्माता द्वारा बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर का अपमान किया है, केंद्रीय मंत्री को अपने इस कृत्य पर इस्तीफा देना चाहिए और देश की जनता से माफी मांगना चाहिए। यह देश बाबा साहब के द्वारा बनाए गए संविधान के अनुसार ही चल रहा है। देश के ऐसे महान सपूत के प्रति इस तरह की बयानबाजी करना देश के संविधान का अपमान करना है, कांग्रेस इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। देश के संविधान को बचाने के लिए कांग्रेस किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार है। कांग्रेस पार्टी ने हमेशा देश के संविधान का सम्मान किया है और देश के संविधान को सर्वोपरि रखा है, कांग्रेस हमेशा देश के संविधान की रक्षा करती रहेगी।

इस मौके पर प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा, ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष प्रभूदयाल जौहरे, युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मितेन्द्र सिंह सहित कार्यवाहक अध्यक्ष महाराज सिंह पटेल, वीर सिंह तोमर, चतुर्भुज धनोलिया, संगठन मंत्री सुरेन्द्र यादव, प्रदेश प्रवक्ता राम पाडे, संजय सिंह राठौर, जेएच जाफरी, श्रीमती सीमा समाधिया, सरमन सिंह राय, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव हेवरन सिंह कंषाना, जयराज सिंह, अवधेश कौरव, भैयालाल भटनागर, सुधीर मंडेलिया, अशोक सिकरवार, जसवंत शेजवार, तरूण यादव, राजीव शर्मा, नीरज सिंह यादव, देशराज भार्गव एड, कुलदीप सिंह कौरव, राजेश बाबू, भूपेन्द्र तोमर, गिर्राज चंदोरिया, आदित्य सिंह सिकरवार, श्रीमती वर्षा कुशवाह, रचना कुशवाह, अनिल शर्मा बिट्टू, संजीव दीक्षित सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Next Post

मक्का चोरी के मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार

Thu Dec 19 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email कुंडीपुरा पुलिस ने आरोपियों से जब्त किया 60 कट्टी मक्का छिंदवाड़ा. कुंडीपुरा पुलिस ने चंद घंटों में वेयर हाउस से हुई चोरी का खुलासा कर दिया है. पुलिस ने इस मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर […]

You May Like

मनोरंजन