पारा 4 डिग्री: तीव्र शीतलहर से छूटी कंपकपी

नौनिहालों को राहत: 9 बजे के पहले नहीं लगेगी कक्षाएं

जबलपुर। शहर तीव्र शीतलहर की चपेट में आ गया है। सीजन में हर दिन तापमान अपने ही रिकॉर्ड तोड़ रहा हैं। तापमान में गिरावट के साथ बर्फीली वादियों से आ रही ठंडी हवाओं से लोगों की कंपकपी छूट रही हैं। रविवार को पारा लुढक़र चार डिग्री तक पहुंच गया। शीतलहर और तापमान की कमी से विद्यालयों में अध्ययनत छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पढऩे की संभावना को देखते हुए कलेक्टर दीपक सक्सेना ने आदेश जारी कर दिया है कि सभी विद्यालय का संचालक प्रात: 9 बजे से पूर्व नहीं होगा। जिससे अब ठंड से नौनिहालों को राहत मिल गई है।

मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया

मौसम विभाग ने चौबीस घंटे में तीव्र शीतलहर चलने का अलर्ट भ्ीा जारी किया है। मौसम विभाग की माने तो पूर्वी राजस्थान और उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश के ऊपर प्रति चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय है, जो अगले 48 घंटों तक उत्तर-आगामी हवाओं को प्रबल करेगा, इसके तत्पश्चात राज्य में पूर्वी हवाएँ प्रभावी होंगी। पूर्वोत्तर भारत के ऊपर माध्य समुद्र तल से 12.6 किमी की ऊंचाई पर 222 किमी प्रति घंटा की गति से सब ट्रॉपिकल जेट स्ट्रीम हवाएँ बह रही है।

 

सूर्यदेव की तपिश पड़ी कमजोर

ठंड ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं तो वहीं सूर्यदेव की तपिश कजोर पकडऩे लगी है। रविवार को सुबह से धूप खिली। दिन में लोगों को धूप भांति रही। लेकिन धूप की तपिश ठंड के सामने फींकी रही।

ऐसा रहा पारा

रविवार को अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 1 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 4 डिग्री पर पहुंच गया जो सामान्य से सात डिग्री कम रहा। सुबह के वक्त आद्रता 87 और शाम को 44 प्रतिशत दर्ज की गई है। उत्तरी हवाएं 3 से 4 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चली।

Next Post

खुलासा: नये प्रेमी के साथ मिलकर प्रेमिका ने पुराने प्रेमी की हत्या

Sun Dec 15 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email पन्ना ब्यूरो पुलिस अधीक्षक पन्ना साईं कृष्णा एस. थोटा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती आरती सिंह के मार्गदर्शन में थाना देवेन्द्रनगर एवं पुलिस सायबर सेल टीम पन्ना की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा हत्या करने […]

You May Like

मनोरंजन