वर्ष 2024 में गूगल पर सबसे अधिक सर्च की जानेवाली फिल्म बनीं स्त्री 2

मुंबई, (वार्ता) राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की जोड़ी वाली ब्लॉकबस्टर फिल्म स्त्री 2 , वर्ष 2024 में गूगल पर सबसे अधिक सर्च की जानेवाली फिल्म बन गयी है।

गूगल ने अपनी लिस्ट जारी की है जिसमें सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली फिल्म में स्त्री 2 ने बाजी मार ली है। इस फिल्म को लोगों ने गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किया है।

बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता के बाद, निर्माता दिनेश विजान की फिल्म स्त्री 2 ने अपना सर्वोच्च स्थान बरकरार रखा है। फिल्म की अपार लोकप्रियता और भी पुख्ता हो गई है क्योंकि यह आईएमडीबी की 2024 की सबसे लोकप्रिय भारतीय फिल्मों की सूची में दूसरे स्थान पर है।

अमर कौशिक निर्देशित, फिल्म स्त्री 2 ने हास्य और हॉरर के अपने अनूठे मिश्रण के लिए प्रशंसा बटोरी है। इस फिल्म में श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना जैसे कलाकारों ने बेहतरीन अभिनय किया है।

Next Post

नवंबर में खुदरा महंगाई में आयी नरमी

Fri Dec 13 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email नयी दिल्ली (वार्ता) खाद्य पदार्थाें की कीमतों में कमी आने से इस वर्ष नवंबर में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक पर आधारित खुदरा महंगाई घटकर 5.48 प्रतिशत पर आ गयी जबकि इस वर्ष अक्टूबर में यह 6.21 प्रतिशत पर […]

You May Like

मनोरंजन