कांग्रेस विधायक रहे चौबे भाजपा में शामिल

भोपाल, 11 मार्च (वार्ता) आगामी लोकसभा चुनाव के पूर्व कांग्रेस की मध्यप्रदेश इकाई के कई नेताओं ने आज भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया।

राजधानी भोपाल स्थित प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा के समक्ष कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक अरूणोदय चौबे, गुन्नौर के पूर्व विधायक शिवदयाल बागरी एवं अलीराजपुर जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष कमरूद्दीन सहित कांग्रेस के कई नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने अंगवस्त्र पहनाकर उनका स्वागत किया।

राज्य में इन दिनों कांग्रेस के कई नेता लगातार भाजपा की सदस्यता ले रहे हैं। दो दिन पहले ही पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी ने भी कांग्रेस का साथ छोड़ कर भाजपा में आमद दी थी।

 

Next Post

पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर

Mon Mar 11 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email नयी दिल्ली 11 मार्च (वार्ता) अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में घटबढ़ के बीच घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल के दाम आज स्थिर रहे, जिससे दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल […]

You May Like