जबलपुर: महिला थाने में पदस्थ एक आरक्षक को पुलिस कप्तान संपत उपाध्याय ने अवैध वसूली के आरोप में तत्काल प्रभाव से एक्शन लेते हुए सस्पेंड कर दिया है। दरअसल एक महिला ने महिला थाने में शिकायत की थी। प्रधान आरक्षक निखिलेश नाविक ने प्रकरण में मदद करने के नाम पर महिला से अवैध वसूली की।
इसके बाद प्रधान आरक्षक महिला पर लगातार पैसे के लिए दबाव बनाने लगा था जिसके बाद पीडि़ता ने पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय के पास पहुंचकर उन्हें पूरे मामले से अवगत कराया। जिसके बाद एसपी ने एक्शन लेते हुए प्रधान आरक्षक निखिलेश नाविक को निलंबित कर दिया गया। साथ ही विभागीय जांच के अदेश दे दिए गये है।