ममता कुलकर्णी ने 24 साल बाद मुंबई लौटने पर जताई खुशी

मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड की बोल्ड अभिनेत्री ममता कुलकर्णी ने 24 साल बाद मुंबई लौटने पर खुशी जताई है।

90 के दशक में हिंदी सिनेमा में कदम रखने वालीं ममता कुलकर्णी फिल्मों को छोड़ने के साथ-साथ भारत भी छोड़ दिया। ममता कुलकर्णी अब 24 साल के बाद भारत लौट आई हैं। उन्होंने एक वीडियो शेयर करके बताया कि वह एक खास काम से इंडिया लौटी हैं।

ममता कुलकर्णी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो में ममता ने कहा,हेलो, मैं ममता कुलकर्णी हूं। 24 साल के बाद मैं मुंबई लौटी हूं ‘आमची मुंबई’। मुझे वो बीता वक्त याद आ गया है, जब मैं साल 2000 में इंडिया के बाहर गई थी और साल 2024 में मै वापस आई हूं। मैं काफी भावुक हो गई हूं और उसे शब्दों में बयां नहीं कर सकती। मैं काफी इमोशनल हो गई हूं। जब मेरी फ्लाइट लैंड हो रही थी, तो मैं अपने आसपास देख रही थी। मैंने 24 साल के बाद अपने देश को टॉप से देखा और मेरी आंखों में आंसू आ गए।

ममता ने वीडियो पोस्ट करने के साथ कैप्शन में लिखा, “मैं अपनी मातृभूमि पर 25 साल बाद लौटी हूं। 12 सालों की तपस्या के बाद मैंने ‘कुंभ मेला अटेंड किया था और अब 12 साल बाद में दोबारा ‘महाकुंभ 2025’ का हिस्सा बनने के लिए लौटी हूं”।

Next Post

ये रिश्ता क्या कहलाता है में आयेगा नया ट्विस्ट: समृद्धि शुक्ला

Thu Dec 5 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email मुंबई, (वार्ता) स्टार प्लस के शो ये रिश्ता क्या कहलाता है की अभिनेत्री समृद्धि शुक्ला ने कहा कि शो में एक नया ट्विस्ट आने वाला है। समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित ये रिश्ता क्या कहलाता है की […]

You May Like

मनोरंजन