शक्कर में उठाव, खाद्य तेलों गिरावट, दलहन नरम, उड़द मोगर सस्ती, चावल यथावत

इंदौर, 26 नवंबर (वार्ता) सियागंज किराना बाजार में शक्कर में उठाव बढ़ा बताया गया। खाद्य तेलों में गिरावट हुई। आज मूंगफली तेल नीचा होकर बिका। तिलहनों में रिफाइनरी प्लांटों की लिवाली रही। दलहन मांग कमजोर होने से नरम रहे। आज चना कांटा नीचा होकर बिका। दालों में उठाव सुस्ती से उड़द मोगर में भाव कम हुए। चावल में कामकाज बना रहा।

किराना बाजार

सियागंज किराना बाजार में शक्कर में उठाव बताया गया। आज शक्कर में चार गाड़ी की आवक हुई। खोपरा बूरा दिसावर के साथ मजबूत रहा। खोपरा गोला तथा हल्दी में मांग रही।

तेल-तिलहन

खाद्य तेलों में मांग कमी से भाव में गिरावट दर्ज की गई। आज मूंगफली तेल सस्ता होकर बिका। तिलहन में सरसों में खरीदी बनी रही।‌

दाल-दलहन

संयोगितागंज अनाज मंडी में दलहन जिन्सों में कामकाज नरमी लिए रहा। आज चना कांटा सहित प्रमुख दलहन‌ मंदे का ध्यान लगाए बताएं गए। दालों में गिरावट रही। उड़द मोगर सस्ती बिकी। चावल में लिवाली बनी बताई गई।

Next Post

राज्य सभा की छह सीटों के लिये उपचुनाव 20 दिसंबर को

Tue Nov 26 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email नयी दिल्ली, 26 नवंबर (वार्ता) निर्वाचन आयोग ने राज्य सभा की छह रिक्त सीटों के लिये उपचुनाव 20 दिसंबर को कराने की घोषणा की है और इसके लिए अधिसूचना तीन दिसंबर को जारी की जायेगी। आयोग की […]

You May Like

मनोरंजन