कश्मीर में वर्षा, हिमपात के आसार

श्रीनगर, 26 नवंबर (वार्ता) जम्मू-कश्मीर में ऊंचाई वाले स्थानों पर 30 नवंबर को हिमपात और मैदानी इलाकों में वर्षा होने के आसार हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र (आईएमडी) के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि केन्द्र शासित प्रदेश में 29 नवंबर तक मौसम आमतौर पर शुष्क रहने और 30 नवंबर की शाम से ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी तथा अलग-अलग जगहों पर हल्की बारिश होने का अनुमान है।

श्रीनगर तथा कोकरनाग को छोड़कर अन्य मौसम केंद्रों पर रात का तापमान शून्य से कम दर्ज किया गया जबकि गुलमर्ग और पहलगाम के पहाड़ी रिसॉर्ट सबसे ठंडे स्थान रहे। गुलमर्ग का न्यूनतम तापमान आज लगातार दूसरे दिन शून्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस कम है। पहलगाम में रात का तापमान और लुढ़क गया, जो सोमवार देर रात को शून्य से 2.7 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया, जबकि पिछली रात शून्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया था, जो सामान्य से 0.6 डिग्री सेल्सियस कम रहा।

श्रीनगर में न्यूनतम तापमान में सुधार हुआ और पिछली रात दर्ज किए गए 4.0 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 0.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.6 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

इसके अलावा, काजीगुंड में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले शून्य से 0.8 डिग्री सेल्सियस, कुपवाड़ा में 1.2 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले शून्य से नीचे 0.8 डिग्री सेल्सियस और दक्षिण कश्मीर के कोकरनाग के पिकनिक स्थल पर कल दर्ज किए गए 2.8 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Next Post

महाकुम्भ 2025 की तैयारियों का जायजा लेंगे योगी

Tue Nov 26 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email लखनऊ, 26 नवंबर (वार्ता) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को अपने एक दिवसीय प्रयागराज दौरे में महाकुम्भ 2025 की तैयारियों का जायजा लेंगे और महाकुम्भ के लिए 238 करोड़ से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। इन […]

You May Like

मनोरंजन