कूनो में चीता के चार नए शावकों का जन्म

श्योपुर/मुरैना, 25 नवंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश श्योपुर जिले में स्थित कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता “निर्वा” ने चार नए शावकों को जन्म दिया है और इसे भारत में चीतों को फिर से बसाने की महत्वाकांक्षी योजना की सफलता के तौर पर भी देखा जा रहा है।

चंबल संभाग के अधीन आने वाले श्योपुर जिले में स्थित कूनो राष्ट्रीय उद्यान में अब चीतों की संख्या बढ़कर 24 हो गयी है। इसमें 12 शावक शामिल हैं।

वन विभाग के सूत्रों के अनुसार मादा चीता निर्वा ने कूनों में दो दिन पहले को चार शावकों को जन्म दिया है। इन शावकों को मिलाकर कूनों में अब चीतों की संख्या बढ़कर 24 हो गई है। इनमें शावकों की कुल संख्या 12 है।

निर्वा नाम की मादा चीता को 2022 में दक्षिण अफ्रीका से कूनो राष्ट्रीय उद्यान में लाया गया था। मई 2023 में इसे पहली बार खुले जंगल में छोड़ा गया था। इसके पहले निर्वा को बाड़े में ही दूसरे चीतों के साथ रखा गया था। निर्वा द्वारा शावकों के जन्म दिए जाने के बाद से देश के “चीता प्रोजेक्ट” को एक बड़ी सफलता माना जा रहा है।

Next Post

किसान की गोली मारकर हत्या

Mon Nov 25 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email भिंड, 25 नवम्बर (वार्ता) मध्यप्रदेश के भिंड जिले में आपसी विवाद में एक किसान की गाेली मार कर हत्या कर दी गई। मालनपुर थाना प्रभारी प्रदीप सोनी ने बताया कि नौनेरा निवासी शिवनंदन सिंह तोमर, छोटू तोमर […]

You May Like

मनोरंजन