24 घंटे में 32 जिलों मे 4.2 डिग्री तक गिरा पारा

मौसम अपडेट – अब बढ़ता जाएगा सर्दी का सितम.

भोपाल: मध्य प्रदेश में ठंड का सितम शुरू हो गया है। दिन और रात के तापमान में लगातार गिरावट देखी जा रही है।मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटे में 32 जिलों में न्यूनतम टेम्प्रेचर 1 से 4.2 डिग्री तक लुढ़का है। वहीं 22 जिलों में दिन का तापमान 1 से 3 डिग्री नीचे आया है। राजधानी भोपाल में पीछे 32 घंटों मे यहां सबसे ज्यादा 4.2 डिग्री रात के तापमान में गिरावट देखी गई है।

प्रदेश में बीते दो दिन से ठंड के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की न रही है। रात और दिन में सर्द हवा चल रही है। जिसके कारण सुबह और रात की ठंड के साथ अब दिन में भी ठंडक महसूस हो रही है। इसी बीच मौसम विभाग ने प्रदेश के पांच जिलों में कड़ाके की ठंड और कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है।

इन जिलों का लुढ़का तापमान

बैतूल में दिन का पारा 2.9 डिग्री तक लुढ़का है। हिल स्टेशन पचमढ़ी की बात करें तो दिन-रात में सबसे ठंडा है। पचमढ़ी में रात का पारा 7.8 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं राजधानी भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर और जबलपुर में पारा 15 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिसंबर में कड़ाके की ठंड शुरू हो जाएगी।

Next Post

ग्वालियर बस स्टैंड पर इटावा से आए यात्री का 6 लाख रुपये के जेवरात से भरा बैग पुलिस की तत्परता से मिला

Fri Nov 22 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email ग्वालियर: थाना पड़ाव पुलिस ने ग्वालियर बस स्टैंड पर छूटे एक बैग को ढूंढने में सराहनीय कार्य करते हुए उसे फरियादी तक पहुंचाया। फरियादी संदीप कुमार सिंह, निवासी औरैया (उत्तर प्रदेश), अपने परिवार के साथ इटावा से […]

You May Like

मनोरंजन