कोल्हापुर/रायगढ़, 09 नवंबर (वार्ता) महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में खोपोली के पास मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह एक तेज रफ्तार निजी बस और ट्रक के बीच टक्कर होने से 18 यात्री घायल हो गए, जिनमें से आठ हालत गंभीर है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कोल्हापुर से मुंबई जा रही निजी बस के चालक ने बस पर नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद ट्रक से आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस घटना में निजी बस में सवार कुल 18 यात्री घायल हो गए, जिनमें से आठ गंभीर रूप से घायल हैं।
सभी घायलों को इलाज के लिए रायगढ़ जिले के कामोठे स्थित एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के बाद कुछ देर के लिए सड़क के दोनों ओर वाहनों का आवागमन बुरी तरह प्रभावित रहा, फिर खोपोली पुलिस ने सड़क साफ कराकर यातायात बहाल कराया।