बंगाल में राजनीतिक हिंसा की घटनाओं की जांच करेगी भाजपा की समिति

नयी दिल्ली, 15 जून (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लोकसभा चुनाव के बाद पश्चिम बंगाल में लगातार हो रही राजनीतिक हिंसा की घटनाओं की जांच के लिए एक चार सदस्यीय समिति गठित की है।
पार्टी के महासचिव अरुण सिंह ने शनिवार को यहां बताया कि त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री विप्लव देव की अध्यक्षता वाली इस समिति में पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, सांसद बृजलाल और सांसद श्रीमती कविता पाटीदार को सदस्य बनाया गया है।
श्री अरुण सिंह के अनुसार इस समिति के सदस्य पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे और घटनाओं की विस्तृत रिपोर्ट भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को सौंपेंगे।

Next Post

जल संरचनाओं को सहेजने और संवारने के लिए जल गंगा संवर्धन अभियान

Sat Jun 15 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email     लेखक— कमिश्नर दीपक सिंह इंदौर : राज्य शासन के निर्देश पर इंदौर संभाग में भी जल संरचनाओं को सहेजने और संवारने के लिए जल गंगा अभियान गत 5 जून से प्रारंभ किया गया, यह अभियान […]

You May Like