भाजपा झारखंड में चार गारंटी के साथ चुनावी मैदान में उतरी है: नरेंद्र मोदी

रांची,04 नवंबर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी के संकल्प पत्र का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा झारखंड में चार गारंटी के साथ चुनावी मैदान में उतरी है।

श्री मोदी ने आज झारखंड में आयोजित अपनी पहली चुनावी सभा गढ़वा में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा झारखंड में सुविधा, सुरक्षा, स्थिरता और समृद्धि की गारंटी के साथ चुनाव लड़ेगी।

श्री मोदी ने कहा कि माताओं, बहनों और बेटियों के कल्याण के लिए झारखंड संकल्प पत्र में कई संकल्प लाई है। उन्होंने गोगो दीदी योजना का जिक्र करते हुए कहा कि इस योजना के तहत हर महिला को 2100 रुपये दिए जाएंगे।झारखंड में भाजपा सरकार बनने के बाद 500 रुपये में गैस सिलेंडर देगी। यहीं नहीं अगले साल से दीपावली और रक्षाबंधन पर दो मुफ्त सिलेंडर भी देगी। उन्होंने कहा कि भाजपा का संकल्प पत्र रोटी-बेटी-माटी के सम्मान, सुरक्षा और समृद्धि के लिए समर्पित है।

 

Next Post

मंत्रालय के समक्ष हुआ राष्ट्र-गीत और राष्ट्र-गान का सामूहिक गायन

Mon Nov 4 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email भोपाल, 04 नवंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश राज्य मंत्रालय परिसर के समक्ष आज यहां परंपरा के अनुरूप नवंबर माह के प्रथम शासकीय कार्य दिवस पर सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में राष्ट्र-गीत “वंदे-मातरम” एवं राष्ट्र-गान “जन-गण-मन” का सामूहिक गायन […]

You May Like

मनोरंजन