बुरहानपुर। बुरहानपुर के शाहपुर क्षेत्र के खामनी.रायगांव रोड पर दही हांडी फाटे के पास मंगलवार को महिला मजदूरों से भरी ट्रैक्टर.ट्रॉली पलट गई। हादसे में एक महिला के मौत समेत 14 महिलाएं घायल हो गईं। सभी घायलों को बुरहानपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसमें 2 महिला और एक युवक की हालत गंभीर बताई बनी हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला केला मजदूर खामनी से काम कर ट्रैक्टर.ट्रॉली से घर लौट रही थीए तभी दही हांडी फाटे के पास एक बाइक चालक को बचाने के चक्कर में यह हादसा हुआ। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी की स्थिति बन गई। ट्रैक्टर.ट्रॉली में सवार महिला सहित बाइक सवार को भी चोट आई है। घायलों से मिलने पूर्व केबिनेट मंत्री एवं विघायक अर्चना चिटनिस पहुची और हर संभव मदद के निर्देश के निर्देश दिए। घायलों को एम्बुलेंस 108 के जरिए जिला अस्पताल उपचार के लिए लाया गया। घायलों में ज्यादातर महिलाएं फोपनार की रहवासी है। जिसमें एक 14 साल की बालिका भी शामिल है। जिला अस्पताल के मेडिकल ऑफिसर डॉ.देवेंद्र झड़ानिया ने बताया कि एक महिला अमीना बाई 48 पति मेहबूब तड़वी की मौत हुई है। उसके शव को मोर्चरी रूम में रखा गया है।
Next Post
31 अक्टूबर को दीपावली पर्व और 1 नवम्बर को गोवर्धन पूजा, पड़वा में रखेंगे विशेष निगरानी
Wed Oct 30 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email कार्यपालिक मजिस्टे्रट नियुक्त बड़वानी, (नवभारत)। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी डॉ राहुल फटिंग द्वारा 31 अक्टूबर को दीपावली एवं 1 नवम्बर को गोवर्धन पूजा, पड़वा में विशेष निगरानी तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्यपालिक मजिस्ट्रेट नियुक्त […]

You May Like
-
12 months ago
दैनिक दिनचर्या में योग को शामिल करना चाहिए – तोमर
-
7 months ago
घुसपैठियों को पाल रही है कांग्रेस : यादव
-
6 months ago
डीजे के शोर ने ध्वनि प्रदूषण के रिकार्ड तोड़े